Categories: गुठनी

गुठनी में बाइक सवार पति-पत्नी को पिकअप ने रौंदा, पत्नी की मौत

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र से गुजर रहे गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 A पर जतौर बाजार के समीप धूप से बचने के लिए सड़क के किनारे खड़े बाइक सवार पति व पत्नी को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया. इस घटना में पत्नी की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं पति गंभीर रुप से घायल हो गया. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है. दोनों यूपी के रम्हौली गांव से बाइक से सवार होकर मैरवा थाना क्षेत्र के लंगड़पुरा गांव को जा रहे थे. मृत महिला की पहचान मैरवा थानाक्षेत्र के लंगड़पुरा गांव निवासी रामशंकर मिश्र की पुत्री आशा देवी है. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति महिला का पति बताया जाता है. जो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिलान्तर्गत रमहौली गांव निवासी शिवकली मिश्र का पुत्र राजेश मिश्रा है. सोमवार को राजेश अपनी पत्नी आशा को बाइक से लेकर लंगड़पुरा अपने ससुराल जा रहा था.

अभी वह गुठनी-मैरवा मार्ग पर जतौर बाजार के पहले खाली स्थान पर पहुंचे. दोनों ने पेड़ की छाया देख बाइक खड़ी कर आपस में बातें करने लगे. इसी बीच यूपी की तरफ से तेजी से आयी पिकअप गाड़ी ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दंपत्ति को जोरदार ठोकर मार दिया. पिकअप की ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह तहस नहस हो गयी. वहीं महिला दूर गड्ढे में फेंका गयी और उसकी मौत पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने घायल व्यक्ति को पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया तथा महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर अस्पताल भेजवा दिया. सूचना पाकर लंगड़पुरा से पहुंचे महिला के परिजनों ने घायल संबंधी राजेश मिश्रा को बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर मेडिकल भेजवाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026