सिवान: विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को दी गई प्रोत्साहन राशि

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभार्थियों के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद जिलान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम महिलाएं जो तलाकशुदा/परित्यक्त योजना से लाभान्वित हुई हैं।

ऐसी दो महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इनमें रजिया खातून व जूही खातून शामिल हैं। वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अंतर्गत 2023 में इंटर परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाली छह अल्पसंख्यक छात्राओं को 15-15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिन छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया गया है, उनमें सामिया नाज, शाएका नूर, सना मेराज, सनम खातून, नरगिस परवीन व सुमैरा खान शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026