भगवानपुर हाट: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: मशरक-मलमलिया एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने मशरक से वापस घर जा रहे अपाची सवार दो युवकों को रौंद डाला. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है. जबकि घायल स्व.शिवशंकर सिंह का 45 वर्षीय पुत्र सुनिल कुमार सिंह बताया जाता है.

घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाने की पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव और क्षतिग्रस्त अपाची बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. मृत युवक के परिजनों ने बताया कि वह मशरक से वापस अपने गांव मलिकपुरा जा रहा था. इसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया. मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा अविवाहित था और किक्रेट खेलता था. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही करते हुए अंत्य परीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026