भगवानपुर हाट: महम्मदा महादलित टोला में आग लगने से तीन घर जले, तीन बकरियां झुलसीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के महम्मदा गांव स्थित महादलित टोला में शनिवार की रात चूल्हे से उड़ी चिंगारी से तीन घर में आग लग गई। इससे अनाज, कपड़ा, नकद, बर्तन, बेढ़ी सहित डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में तीन बकरियां भी झुलस गई हैं। बाद में ग्रामीणों के माफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं।बताया जाता है कि विश्वनाथ राम की घर की महिलाएं चूल्हे पर भोजन बना रही थी तभी चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ीनुमा घर को आगोश में ले लिया। अभी स्वजन कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पड़ोसी शैलेंद्र राम एवं सुमंत राम के घर को भी अपने आगोश ले लिया।

इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में शैलेंद्र राम की झोपड़ी , बेढ़ी तथा झोपड़ी में बंधी तीन बकरियां झुलस गई समेत 20 हजार की संपत्ति, जबकि विश्वनाथ राम के अनाज, बर्तन, कपड़ा, बिछावन सहित करीब एक लाख रुपए तथा सुमंत राम की 30 हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। पीड़ित विश्वनाथ राम तथा पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल था लेकिन ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026