परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज को जिला का दर्जा जल्द मिले इसके लिए संघर्ष समिति के नए सदस्यों से लेकर पुराने सदस्यों ने आगे कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति की महिला सेल की अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी की अध्यक्षता में काजी बाजार में समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सुप्रिया कुमारी ने कहा कि बहुत जल्द ही संघर्ष समिति के सदस्यों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर महाराजगंज को जिला बनाने की मांग करेगा।
उन्होंने कहा कि महाराजगंज जिला बनाने के लिए अपनी सारी शर्तों को पूरा करता है। यह लड़ाई दशकों से लड़ी जा रही है। इसके लिए सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। सुप्रिया कुमारी ने कहा कि जब तक महाराजगंज को जिला का दर्जा नहीं मिल पाता तब तक हमलोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, मार्कंडेय सिंह, इम्तियाज अहमद, रवींद्र कुमार, रमेश उपाध्याय, अमित कुमार, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…