परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव गांव में खाना बनाने के दौरान आग लग गई. जिसमें अनाज सहित हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की संध्या में खाना बनाने के लिए महिला गई. गैस लीक कर रहा था. महिला गैस खोल कर माचिस जलाई तब तक सिलेंडर में आग पकड़ लिया. सुझबूझ का परिचय देते हुए महिला घर से भाग गई. जब शोर मचाया तब आस पास पड़ोसियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया.
लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू कर लेना मुश्किल हुआ. जिसके बाद घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया. तब तक हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गई. बतादें कि सिरसाव गांव निवासी गणेश प्रसाद के घर में आग लगी. जिसमें अनाज में गेंहू, चावल, अनाज रखने वाला प्लास्टिक का डब्बा जल गया है. इधर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर परिजनों द्वारा अग्निशमन विभाग राजस्व कर्मचारी एवं थाना प्रभारी को सूचना दे दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…