भगवानपुर हाट: विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का भगवानपुर में हुआ स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से आमलोगों को अवगत कराने तथा जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ शनिवार को प्रखंड के शंकरपुर एवं गोपालपुर पंचायत में प्रखंड नोडल पदाधिकारी बीडीओ डा. कुंदन के नेतृत्व में पहुंच आमलोगों को योजनाओं से अवगत कराया तथा जागरूक किया। इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी गोपालपुर पंचायत में पहुंच रथ यात्रा में शामिल कर्मियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न योजनाओं को लागू कर कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए गांव-गांव सड़क का जाल बिछाया गया है।

किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, सस्ते दर पर खाद-बीज, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, मुफ्त राशन, सुरक्षित प्रसव, पेंशन, आवास, शिक्षा आदि योजनाओं को लागू कर विकास को एक नया आयाम दिया है। इस अवसर पर प्रखंड नोडल पदाधिकारी बीडीओ ने बताया कि जिला उप विकास आयुक्त सह जिला नोडल पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंचायत स्तर पर स्वागत समिति का गठन किया गया है, इसमें पंचायत सचिव, ग्रामीण आवास सहायक, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, पंचायत रोजगार सेवक आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवितों ने सफलता की कहानी अपनी जुबानी बताई। इसमें मनरेगा से लाभांवित हुए किसान भगवान प्रसाद, नाबार्ड से लाभांवित विद्या रत्न उपाध्याय शामिल हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, मुखिया जितेंद्र पासवान, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष सह वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी, कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर क्षेत्री आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026