परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रमुख कार्यालय में शनिवार को जदयू कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जदयू के पूर्व राज परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के नेता अजय सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को मेंहदार में जनता दल यूनाइटेड का कर्पूरी चर्चा विधानसभा स्तरीय होना सुनिश्चित है।
इसे सफल बनाना आप सभी का कर्त्तव्य है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रखंड प्रमुख विनय सिंह, संजीव कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र किशोर सिंह, मंटू पटेल, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…