Categories: पटना

भारत बंद: कई जिलों में दिखने लगा असर, बंद समर्थक दलों के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

पटना: केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद का असर मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना,आरा, बेगूसराय, दरभंगा, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों में दिखने लगा है। जिलों से सड़कों पर विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। बिहार में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने बंद को समर्थन दिया है। इसके तहत राजग और वाम दलों के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर गए हैं। वे जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़क जाम भी किया जा रहा है।

कई संगठनों के नेता कार्यकर्ता भारत बंद में शामिल

वैशाली में राजद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी सेतु के पास टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर के राम आशीष चौक पर रोड जाम कर दिया गया। आरा में माले विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। बेगूसराय में लेफ्ट पार्टी के नेताओं ने हाईवे को जाम किया। भारत बंद में महिला संगठन, मजदूर संगठन, युवा संगठन की भागीदारी दिख रही है। ऐसी तस्वीरें राज्य के कई जिलों से आ रही हैं।

इमरजेंसी सेवा बंद से बाहर

इस बीच इमरजेंसी सेवाओं को भारत बंद से मुक्त रखा गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को नहीं रोका जा रहा है। इसके अलावा दूध गाड़ियों और एंबुलेंस को प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता सहयोग देकर पास करा रहे हैं। लेकिन बंद समर्थक आम लोगों के आवागमन को बाधित कर रहे हैं जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बंद को देखते हुए राज्य भर में स्कूलों को आज बंद कर दिया गया है।

ट्रेन रोके जाने की संभावना

संभावना जताई जा रही है कि बंद समर्थक ट्रेनों को भी रोक सकते हैं। पटना में डाक बंगला चौराहे पर 11 बजे बंद समर्थक जुटेंगे और प्रदर्शन किया जाएगा। बंद प्रदर्शक डाक बंगला चौराहे पर जाम भी कर सकते हैं। इस बीच पटना के रेल एसपी विकास बर्मन ने पटना साहिब, सचिवालय हाल्ट, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों को अलर्ट कर दिया है। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया है कि बंद को देखते हुए 500 से ज्यादा जवानों की विभिन्न स्थानों पर तैनाती की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026