Categories: पटना

पंचायत चुनाव: चुनाव परिणाम सुनते हीं महिला प्रत्याशी हो गयी बेहोश, समर्थकों ने अस्पताल में कराया भर्ती

पटना: चुनाव लड़ना आसान होता है लेकिन उसके परिणाम को पचा पाना मुश्किल होता है। शायद इसी वजह से जमुई में पंचायत चुनाव के मतगणना का परिणाम सुनते ही एक महिला प्रत्याशी बेहोश हो गई। उनके समर्थक बार-बार उन्हें जगाते रहे लेकिन वह बार-बार बेहोश होती रही। अंत में मतगणना केंद्र पर तैनात एंबुलेंस से उन्हें जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड का है। परिणाम सुनकर बेहोश होने वाली प्रत्याशी उषा देवी हैं जो खरडीह पंचायत से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हार गई हैं।

कहीं खुशी कहीं गम

मतगणना के दूसरे दिन सिकंदरा प्रखंड के मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी चुनाव परिणाम को जानने के लिए डटे हुए थे। खरडीह पंचायत के परिणाम की घोषणा शुरू हुई तो सभी प्रत्याशी सजग हो गए। पंचायत समिति सदस्य पद पर उम्मीदवार उषा देवी चुनाव हार गई। उन्हें प्रतिद्वंदी दौलती देवी ने 633 वोटों से परास्त कर दिया। चुनाव का नतीजा सुनते ही उषा देवी मतगणना कक्ष में ही बेहोश होकर गिर गई। वहां मौजूद उनके समर्थक चेहरे पर पानी छीट कर उन्हें होश में लाते रहे। लेकिन वह बार-बार बेहोश होती रही। अंत में उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजना पड़ा। दूसरी ओर विजेता दौलती देवी के कैम्प में खुशी का माहौल दिखा। उनके समर्थक मिठाईयां बांट कर जश्न मनाते दिखे। दौलती देवी को समर्थकों ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024