Categories: पटना

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर खूनी खेल शुरू, खगड़िया में गोलीबारी में दो की मौत

पटना: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर खूनी खेल शुरू हो गया है। खगड़िया के एक गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव में रविवार की देर रात यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि पंचयात चुनाव को लेकर गांव के दो गुट बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पक्ष से कृष्णदेव चौधरी और दूसरे पक्ष से रिटायर्ड होमगार्ड हरिबोल यादव शामिल हैं।

घटना में मारे गए हरिबोल के परिवार के लोगों ने बताया कि 24 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गांव के दो गुटों की ओर से बैठक बुलाई गई थी। किसी बात को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों ओर से मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। थोड़ी देर में दो लोगों को गोली लगी और वे वहीं गिर गए। बताया जा रहा है कि किशुनदेव चौधरी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि हरिबोल यादव ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय रास्‍ते में दम तोड़ा।

गांव में दहशत

एक साथ दो-दो हत्‍याओं को लेकर रोहियामा गांव में ही नहीं आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन गांव की निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस घटनास्‍थल पर ही कैंप कर रही है। उधर, दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से उपद्रवियों की धड़पकड़ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024