Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में बुलेट के लिए भोजपुरी अभिनेता की भांजी की जलाकर हत्या

गोपालगंज: गोपालगंज में बड़ी वारदात सामने आई है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता और लोक गायक नागेंद्र उजाला की भांजी की दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने जलाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर मृत महिला की मां के बयान पर थाने में पति, सास और ससुर सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

शादी के बाद प्रताड़ित करने लगे थे स्वजन

जानकारी के अनुसार भोजपुरी लोक गायक नागेंद्र उजाला की बहन आरती देवी की शादी विजयीपुर थाना के मठ महुअवा गांव के उमेश कुशवाहा के साथ हुई थी। उमेश कुशवाहा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दिव्यांग होने के बाद नागेंद्र उजाला ने ही अपनी भांजी जूही कुशवाहा की शादी 27 नवंबर 2020 को भोरे थाने के भानपुर बनकटा गांव के कोमल भगत के पुत्र अभिषेक कुशवाहा के साथ की थी। शादी के बाद से ही जूही को उसके ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकद और बुलेट के लिए बराबर प्रताड़ित कर रहे थे।

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया

इसके बाद भी जब ससुराल के लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को जूही की उसके ससुराल के लोगों ने जलाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल जूही के सास और ससुर को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर जूही की मां आरती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अभिषेक कुशवाहा, रुकमिना देवी, कोमल भगत, गौतनी एकता देवी और सोनी देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024