पटना

शर्मसार! नाबालिग की इज्‍जत की कीमत 11 हजार रुपये और चप्‍पल से प‍िटाई

पटना: स‍िंहवाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ ने दुराचार किया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीडि़ता को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार विजय ठाकुर (55) पीडि़ता का पड़ोसी है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने पीडि़ता को दस रुपये देकर घर भेज दिया था। बच्ची के रोने पर स्वजन ने कारण जाना। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन आरोपित के घर जाकर शिकायत की। गलती मानने की जगह आरोपित ने पीडि़ता के स्वजन को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद स्वजन आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

गांव में पंचायती बुलाई गई। जिसमें आरोपित को पीडि़ता से चप्पल से पिटाई कराने के बाद 11 हजार रुपये जुर्माना का फैसला सुनाया गया। लेकिन, आरोपित ने जुर्माना की राशि देने से इन्कार कर दिया।  इंसाफ नहीं मिलने पर पीडि़ता की मां ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सि‍ंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार और महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमार ने छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। मामले को लेकर पीडि़ता की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि आरोपित ने 25 जनवरी को अंजाम दिया। पीडि़ता खेल रही थी। इसी बीच आरोपित ने उसे गुटखा खरीदकर लाने को कहा।

गुटखा लाने के बाद आरोपित ने पीडि़ता को मवेशी रूम में ले गया और मुंह बंदकर दुष्कर्म किया। रोने-चिल्लाने पर आरोपित ने दस रुपये देकर घर भेज दिया। इधर, महिला थानाध्यक्ष कुमारी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पीडि़ता के पिता और भाई दूसरे राज्य में मजदूरी कर रहे हैं। जिसे घटना की जानकारी दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024