Categories: छपरा

छपरा: अब सारण में सोने की लूट, थाने के पास से ही गहने व नकदी लूट ले गए अपराधी

छपरा: बिहार के सारण में फिर बड़ी लूट हो गई है। सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर बाजार स्थित रोशनी ज्वेलर्स नाम की दुकान से सोमवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने 13 लाख रुपये का आभूषण एवं 50 हज़ार नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से फरार हो गए। दुकान पर बैठे किशोर के काफी शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पानापुर बाजार स्थित रोशनी ज्वेलर्स के मालिक ज्ञान कुमार यादव ने सुबह में दुकान खोली। इसके बाद गहने का बैग और नकदी दुकान में ही रख दी। इसके बाद वे कुछ सामान लेकर गांव में ग्राहकों को दिखाने के लिए दुकान से चले गए। दुकान पर उनका भतीजा 15 वर्षीय राजकुमार बैठा था। बताया जाता है कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक दुकान में पहुंचे। राजकुमार से कुछ आभूषण दिखाने को कहा। राजकुमार बैग से आभूषण निकालने लगा। इसी दौरान बदमाश ने उसके हाथ से झपट्टा मारकर बैग छीना और बाइक से फरार हो गए। इस घटना से हक्‍का-बक्‍का राजकुमार ने पीछा करते हुए काफी शोर मचाए गया, लेकिन बदमाश फरार होने में सफल रहे।

इसकी जानकारी मिलते ही ज्ञान कुमार यादव तत्काल ही दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैग में 300 ग्राम सोना और 50 हज़ार रुपये नगद था।यह घटना पानापुर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुए इस घटना को लेकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों के साथ आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026