परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल-बड़रम नहर पुल के पास 11 अक्टूबर 2021 को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीएसपी संचालिका और उसके सहयोगी से एक लाख रुपये नकद व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सीएसपी संचालिका महुवल बाजार निवासी राजेश कुमार की पुत्री सुंदरी कुमारी ने थाने में आवेदन देकर तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।
घटना के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले के उद्भेदन में विफल रही। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने इस मामले में भी रटी रटाई बयानबाजी कर अपने हाथ खड़े कर लिए। बताया कि मामले में जांच चल रही है। ज्ञात हो कि सीएसपी संचालिका अपने सहयोगी राहुल कुमार के साथ इंडियन बैंक बड़रम शाखा से एक लाख रुपये की निकासी कर बाइक से अपने सीएसपी केंद्र जा रही थी तभी बदमाशों ने महुवल-बड़रम नहर पुल के पास घटना को अंजाम दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…