रघुनाथपुर में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट ले हैरान-परेशान होकर घर लौट रहा था युवक, तभी रास्ते में लगा दूसरा झटका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक युवक कोरोना की आशंका पर जांच कराने सरकारी अस्‍पताल में पहुंचा। इस दौरान बदकिस्‍मती से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। हैरान-परेशान युवक अपने घर लौट रहा था, तब तक रास्‍ते में ही उसे दूसरा बड़ा झटका लग गया। दरअसल युवक के पास 50 हजार रुपए थे, जो अपराधियों ने रास्‍ते में ही उससे छीन लिए। इसके बाद युवक की हालत और अधिक खराब हो गई। युवक पेशे से मजदूर है और उसके लिए यह रकम काफी अधिक थी।

डॉक्‍टरों ने दी है होम आइसोलेशन की सलाह

बताया जाता है कि सिसवन प्रखंड के विशुनपुरा गांव निवासी चकरी बाजार स्थित नहर की ढलाई में लेबर का काम करता था। बुधवार को बकाया रुपये लेकर रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल पहुंचा और कोरोना की जांच कराई, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। चिकित्सकों ने उसे दवा देकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।

मीट मंडी के पास पांच बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

घर जाने के लिए युवक जैसे ही टारी बाजार के बाईपास में पहुंचा मीट मंडी के पहले खड़े पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए उसके पास रखे 50 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने मोबाइल से थाने को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की। घटना के बाद छिनतई का शिकार युवक का रो-रोकर बुरा हाल था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026