छपरा: मशरक पीएचसी परिसर में परिवार नियोजन मेला का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन फीता काट प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनंत नारायण कश्यप ने किया। इस अवसर पर पीएचसी परिसर में आएं लोगों के बीच परिवार नियोजन के बारे में बताया गया। जिसमें चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन सम्बन्धी परामर्श मेले में आये लोगों को दिया गया व कंडाेम, माला डी समेत परिवार नियोजन से सम्बंधित दवाईयां लोगों को निःशुल्क वितरित की गई।
साथ ही उसके उपयोग के तरीके एवं उसके लाभ को विस्तार पूर्वज बताया गया। इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी ने बताया कि उक्त परिवार नियोजन पखवारा 31 जुलाई तक चलेगा। वही परिवार नियोजन रथ के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, बीसीएम लव कुश कुमार,बीएमसी कुमुद रंजन उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…