Categories: पटना

बिहार: बेतिया में कर्नल ने पत्‍नी समेत तीन को गोली मारी, लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार

बेतिया: बड़ी खबर बिहार के बेतिया अनुमंडल क्षेत्र से है, जहां सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी समेत 3 महिलाओं को गोली मार दी. गोली उसकी पत्नी के अलावा पड़ोस की एक महिला और एक 15 वर्ष की लड़की को लगी है. सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच (GMCH) में भर्ती कराया गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है.

बताया जा रहा है कि नशे में धुत जवान अपनी पत्नी अनिता के साथ मारपीट कर रहा था, जिसके बाद वह भागकर घर से बाहर निकल गई थीं. वह गांव की महिलाओं के बीच जाकर छिप गईं. इसके बाद गुस्से में आर्मी जवान ने घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक निकाली और महिलाओं पर गोली चला दी. फायरिंग की इस घटना में गांव की महिलाओं के साथ-साथ उसकी पत्नी को भी गोली लग गई. इस फायरिंग में पत्नी के अलावा गांव की एक महिला पालमती देवी को भी गोली लग गई. गांव की एक लड़की काजल भी गोली का शिकार हो गई.

आर्मी जवान की पत्नी और गांव की महिला को एक-एक जगह गोली लगी है, जबकि काजल के दोनों पैर में गोली लगी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी जवान नरेश साह की पत्नी ने बताया कि आरोपी बराबर उनके साथ मारपीट करता है और रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट कर रहा था. इसके बाद यह घटना घटी. बता दें कि आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड है और छुट्टी में घर आय हुआ है. मुफस्सिल थाना ने जहां आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं जवान की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली गई है.

बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया, साथ ही लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया. जवान का मेडिकल कराया गया है, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026