Categories: पटना

एक्‍स ब्‍वॉवफ्रेंड से लूटपाट कराने वाली लड़की का एक साथी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए हाजीपुर के होटल में छिपा था

पटना: पुराने प्रेमी को धोखा देकर नए प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ दारोगा पुत्र को लूटने वाले गर्लफ्रेंड के एक और साथी लेफ्टी शहजाद उर्फ लेफ्टी (दुरुखी गली) को पीरबहोर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे हाजीपुर स्थित एक होटल से पकड़ा गया है। लेफ्टी उसी जगह छिपकर रह रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने उस कमरे को बुक करवाया था, जिसमें सीसीटीवी कैमरे का स्क्रीन लगा था।

हालांकि जैसे ही लेफ्टी मोबाइल से बात करने के लिये कमरे से बाहर निकला, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी प्रेमिका अंकिता उर्फ बॉबी के प्रेमी की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अंकिता ने अपने पुराने प्रेमी व दारोगा पुत्र सन्नी दीपक को एनआईटी के पास बुलाया था। यहां उसका नया ब्वॉयफ्रेंड पहले से मौजूद था।

प्रेमी ने लेफ्टी व अन्य युवकों को भी बुला लिया था। सभी ने मिलकर दारोगा पुत्र के साथ मारपीट की। उससे आईफोन छीन लिया और उसके अकाउंट से ढाई लाख रुपये जबरन निकलवा लिये। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित गर्लफ्रेंड को रानी घाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026