Categories: पटना

10 दिन में एक ही परिवार के 5 सदस्‍यों की ‘रहस्‍यमय’ तरीके से मौत, डॉक्‍टर भी हैरान

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पिछले 10 दिनों में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 4 बच्‍चे भी शामिल हैं. यह मामला जिला मुख्‍यालय मोतिहारी से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर स‍िरसा गांव में सामने आया है. एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल है.

परिवार के मुखिया राकेश प्रसाद ने बताया कि अंशु कुमार (11) की 26 अगस्‍त को मौत हो गई थी, जबकि रविंद्र प्रसाद (28) और उनके बेटे प्रियांशु (10) 1 सितंबर को काल के गाल में समा गए थे. इसके अलावा मुन्‍नी कुमारी (14) और सत्‍यम (4) की 3 सितंबर को मौत हो गई थी. मरने से पहले इन लोगों ने पेट में दर्द की शिकायत की थी. इनके मुंह से झाग भी निकले थे. वहीं, जिला स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अभी तक मौत की वजहों का पता नहीं लगा सका है. दूसरी तरफ, उत्‍तेज‍ित ग्रामीणों ने शनिवार को मोतिहारी-मधुबनी घाट रोड को जाम कर जिला प्रशासन के प्रति अपना रोष और गुस्‍सा जताया था.

मेडिकल बोर्ड शवों का पोस्‍टमॉर्टम करेगा इसके बाद ही मौत की वजहों के बारे में पता चल सकेगा. मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्‍टरों ने बताया कि विसरा को जांच के लिए भेजा गया है. ऐसे में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. स्‍थानीय पीएचसी के प्रभारी डॉक्‍टर श्रवण पासवान और जिला आईएमए के प्रमुख डॉक्‍टर आशुतोष शरण ने बताया कि ये मौतें सांप या किसी अन्‍य जहरीले जीव-जंतुओं के काटने से हो सकता है. उन्‍होंने बताया कि पीड़ितों ने पेट में दर्द, झाग और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026