Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिहार चुनाव: जब भीड़ में घिरे तेजस्वी यादव ने युवक को खींचा और दिया जोर का धक्का ! देखें वीडियो

पटना: बिहार चुनाव को लेकर राजद के स्टार प्रचारक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं. तेजस्वी यादव की व्यस्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह एक दिन में 13-13 जनसभाओं को अलग-अलग स्थानों पर संबोधित कर रहे हैं और उनका हेलीकॉप्टर पूरे दिन आसमान के चक्कर काट रहा है. इस दौरान तेजस्वी यादव की जनसभाओं में लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है. जिसे तेजस्वी मंच से अपना वोट बैंक बताने से भी नहीं चूक रहे हैं.

इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स को हाथ पकड़ कर खींचते और ढकेलते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सिवान ऑनलाइन पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस तस्वीर को देखने से साफ पता चल रहा है कि तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित किसी सभास्थल पर जाने से पहले अपने समर्थकों के बीच घिर गए हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची है. इसी दौरान तेजस्वी फिर से बचने के प्रयास में पहले लोगों को समझाते हैं. लेकिन जब कुछ युवक उनके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं तो वायरल वीडियो में दिखता है कि तेजस्वी बिना वक्त गंवाए एक युवक का हाथ पकड़ कर पहले खींचते हैं और फिर जोर से धक्का दे देते हैं.

यह वीडियो कब कहां और किस जगह का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लोग सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं. बिहार में तेजस्वी यादव न केवल महागठबंधन की तरफ से सीएम के उम्मीदवार हैं बल्कि राजद के स्टार प्रचारक भी हैं. इस बार के चुनाव में तेजस्वी को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026