Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- गोपालगंज में गिरिराज सिंह के निशाने पर तेजस्वी

गोपालगंज: बिहार चुनाव में जनरल डायर के बाद अब औरंगजेब की भी इंट्री हो गयी है. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने औरंगजेब शब्द का प्रयोग कर चुनावी बयान को और रोचक बना दिया है. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से की है. गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव वैसे नेता हैं जो अपने मां-बाप की विरासत पर आगे बढ़े नेता बने, लेकिन अब उन्होंने पोस्टर से अपने ही पिता लालू प्रसाद यादव का फोटो गायब कर दिया. ये बातें गिरिराज सिंह ने गोपालगंज में कही. वो गोपालगंज के बंजारी चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि जिनकी राजनीतिक विरासत पर तेजस्वी यादव ने अपना चेहरा चमकाने की कोशिश की, पोस्टर से उसी मां-बाप की तस्वीर को गायब कर दिया और ये इतिहास बताता है कि पूर्व में भी कई सम्राटों ने ऐसा किया था. दरअसल केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों गोपालगंज में कैंप किए हुए हैं. यहां वे गुरुवार को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए जनसंपर्क करेंगे. गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तेजस्वी यादव कहते हैं कि बिहार में विकास दिखाई नहीं देता है तो उन्हें रात को भी हेलिकाप्टर से जाकर विकास देखना चाहिए कि विकास किसको कहते हैं.

विज्ञापन आज बिहार में सड़कें बनीं, घर-घर में बिजली पहुंच गई. पहले आम आदमी के घरों में घरेलू गैस का कनेक्शन नहीं होता था. आज झोपड़ियों में, गरीबों के घरों में उज्ज्वला योजना के तहत गैस पर खाना बनता है. केन्द्रीय मंत्री ने कहा सोनपुर से लेकर मिथिलांचल का वह भाग गंगा, गंडक, सोन पर 17 पुलों का निर्माण हुआ. दो बड़ा रेल इंजन का कारखाना बना. विकास किसे कहते हैं. उन्हें विकास की परिभाषा को समझना होगा. गिरिराज ने कहा कि बिहार चुनाव में एक तरफ विकास है तो एक तरफ विनाश है. अब बिहार की जनता को तय करना है कि खून खराबा करने वाला, बम फोड़ने वाला जमावड़ा महागठबंधन को वोट देंगे या दूसरे तरफ नारियल फोड़ने वाले को देंगे. ये दोनों लोगों के बीच की लड़ाई है. एक विकास और विनाश, एक बम और एक नारियल.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024