Categories: हाजीपुर

बिहार बाढ़: पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मांगी रोटी, जवाब मिला- यह संभव नहीं

हाजीपुर: बिहार में इन दिनों कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इससे कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। राघोपुर में बाढ़ की वजह से हजारों लोग परिवार के साथ हाजीपुर में बने राहत शिविरों में रह रहे हैं। एनएच से सटे तेरसिया में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैंप बनाया गया है। यहां लोगों के लिए कम्युनिटी किचन की शुरुआत की जा चुकी है।

इसी बीच अचानक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तेरसिया में बने राहत कैंप में पहुंचे। यहां लोगों ने मंत्री को घेर लिया और व्यवस्था को लेकर शिकायत करने लगे। लोगों की शिकायत थी कि सरकार से कहकर छोटे बच्चों के लिए रोटी का इंतजाम कराया जाए लेकिन मंत्री ने कह दिया कि सरकार के लिए रोटी का इंतजाम कराना संभव नहीं है।

जब लोगों ने मंत्री को शिकायत सुनाना शुरू किया तो उनके सुरक्षाकर्मी वीडियो बनाने से रोकते हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कैंप में खाने का इंतजाम तो है लेकिन लोगों को सुबह-शाम केवल चावल दिया जा रहा है। कैंप में रहने वाले लोगों का कहना है कि केवल चावल खाने से छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। इससे बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

इसी वजह से नित्यानंद राय के पहुंचने पर लोग उनसे रोटी का इंतजाम करने की मांग करने लगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री पटना से समस्तीपुर के लिए जा रहे थे। एनएच किनारे बाढ़ प्रभावित लोगों को देखकर वे रुके तो लोगों ने उन्हें अपनी समस्या बतानी शुरू कर दीं। कैंप में मौजूद एक महिला ने कहा कि कैंप में 10 दिन से केवल चावल मिल रहा है। बच्चों की तबीयत खराब हो रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024