परवेज अख्तर/सिवान :जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र जामालहाता में बुधवार की शाम आपसी विवाद के बाद इंजीनियरिंग के छात्र को एक युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को उसके दोस्तों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां खबर प्रेषण तक उसका इलाज चल रहा था। घायल छात्र हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव का समीर अली है। समीर को सीने पर दो जगह और हाथ में एक जगह चाकू लगी है। घायल के दोस्तों ने बताया कि हम चार दोस्त बाइक से गोपलापुर जा रहे थे। तभी जामालहाता के पास दो युवक अपने में झगड़ा कर रहे थे जैसे ही हमलोग समीप पहुंचे तो मारपीट में शामिल एक युवक ने चाकू से वार कर दिया। हमलोग कुछ समझ पाते कि उक्त युवक ने समीर पर तीन जगह चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब हमलोगों ने शोर मचाया तो वह फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे ेलेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…