Categories: पटना

हाथ में दारू की बोतल लिए थाने पहुंचा इंजीनियर, खोलने लगा SHO और चौकीदार के ‘खेला’ का पोल, फिर…

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी कानून मजबूती से लागू हो सके इस बाबत सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाएं, पुलिस को उनकी सूचना दें, ताकि कार्रवाई हो सके. लेकिन आम लोगों द्वारा सूचना देने पर कार्रवाई तो नहीं ही होती है, उन्हें पुलिस सजा जरूर देती है. ताजा मामला प्रदेश के दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां शराबबंदी कानून की विफलता का पोल खोलने पर सिपाहियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. फिर लिखित शिकायत लेकर पूरे मामले में लीपापोती कर दी.

पोल खुलती देख पुलिस ने की पिटाई

दरअसल, पेशे के इंजीनियर अमरजीत यादव नाम का युवक बीते दिनों शराब माफिया से शराब की बोतल लेकर बहेड़ा थाना पहुंच गया और शराबबंदी कानून की विफलता की पोल खोलने लगा. युवक फेसबुक लाइव आकर पुलिस की पोल खोलने लगा. युवक का आरोप था कि उनके गांव का चौकीदार खुद ही शराब पीता है और बहुत बड़ा नशेड़ी है. उसे वो शराब की सूचना देता है तो वो कार्रवाई करने के बजाय सूचना लीक कर देता है.

गांव से भी किया था फेसबुक लाइव

इधर, युवक को पोल खोलते देख थाने में मौजूद सिपाही आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. बता दें कि थाना पहुंचने से पहले अमरजीत जो बीपीएससी की तैयारी भी करते हैं ने अपने गांव की पुलिस चौकी से भी शराब की बोतल के साथ फेसबुक लाइव किया था, जहां कई ग्रामीण भी गांव में नशे की कारोबार की बात कह रहे थे. वहीं, गाव के चौकीदार से भी मौके पर सवाल पूछा था कि आखिर शराबबंदी के बावजूद शराब की बिक्री क्यों नहीं रुक रही है.

इस संबंध में जब दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिटाई का मामला हमें पता नहीं है. लेकिन पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ शराब बेचने का कोई मामला पहले से दर्ज नहीं है. ऐसे में पुलिस छानबीन आगे की छानबीन कर रही है. वहीं, इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से बात करनी की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल कट कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024