परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित आश्रम और मध्य विद्यालय के बीच एसएच 73 पर साइकिल और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक एवं साइकिल चालक दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों स्थिति गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी महंथ प्रसाद अपने घर से साइकिल से तरवारा बाजार जा रहे थे तभी तरवारा से तेज गति से जा रही बाइक पर सवार दोनों लोगों ने तेज गति होने के कारण नियंत्रण खो दियातथा साइकिल में टक्कर मार दिया जिससे बाइक एवं साइकिल चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल का इलाज चल रहा है, आवेदन मिलने पर अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाग्रत साइकिल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…