परवेज अख्तर/सिवान:- सीवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग पर बड़कागांव के समीप दो बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना शुक्रवार की रात्रि की बतायी जाती है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में जीबी नगर थाना क्षेत्र के जंगल बेलास गांव निवासी संतोष तिवारी व विजय तिवारी शामिल है. दोनों बाइक से सवार होकर घर जा रहे थे. घायलों में विजय तिवारी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. वहीं संतोष तिवारी का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…