मैरवा

अधिकारियों ने ग्रामीणों को खुले में शौच से रोका

परवेज अख्तर/सिवान : जिले मैरवा प्रखंड को ओडीएफ बनाने के लिए चल रहे प्रयासों के अंतर्गत मॉर्निंग फॉलोअप के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और अंचलाधिकारी अरविंद प्रसाद ने शुक्रवार को कई ग्रामीणों को लोटा और बोतल में पानी लेकर सड़क के किनारे झाड़ी की तरफ और खेत की तरफ जाते हुए देखा तो उन्हें खुले में शौच से रोक दिया। दोनों पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि हर घर में शौचालय होना जरूरी है। खुले में शौच से मुक्ति का अभियान लंबे समय से चल रहा है। इसके लिए शौचालय निर्माण को सरकार आर्थिक सहायता भी दे रही है। प्रत्येक वार्ड को ओडीएफ होना है, तभी हमारा जिला ओडीएफ बन सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच से कई तरह की बीमारियां होती हैं और हर साल इन बीमारियों से बड़ी संख्या में मौत भी होती है। इस कारण ग्रामीणों को अपना लोटा लेकर वापस लौटना पड़ा। यह मॉर्निंग फॉलोअप रेल पटरियों के निकट खुले मैदान की तरफ हो रहा था। बीडीओ और सीओ के साथ कुछ अंचल गार्ड भी थे। ग्रामीणों ने कहा कि वे शीघ्र ही शौचालय का निर्माण करा लेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026