मैरवा

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम स्थित मंदिर के निकट रविवार की शाम करीब 5.20 बजे एक बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए और लोगों को समझा कर जाम हटवाया। जाम करीब आधे घंटे तक रहा। उधर दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक का पीछा कर लोगों ने घेर कर रोक लिया। चालक की पकड़कर जमकर पिटाई की।मौका देख किसी ने चालक को भगा दिया। मैरवा धाम पर ही ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। उधर सड़क जाम कर रहे ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतिका की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के खेराय पिपरा निवासी शत्रुघ्न कुमार कुशवाहा की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ मैरवा एक प्राइवेट क्लीनिक इलाज के लिए आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद वे वापस लौट रही थी। इसी दौरान मैरवा धाम पर सामने से आ रहे ट्रक ने हॉर्न दिया। हार्न सुनकर बाइक चला रहा युवक घबरा गया और उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शकों ने बताया कि अनियंत्रित बाइक होने के कारण महिला घबराकर गिर गई। तब तक चालक ने ट्रक को रोक दिया था।उस समय तक महिला जीवित थी।महिला चीखी।चालक घबड़ाकर ट्रक लेकर भागने लगा। ट्रक का पहिया महिला को कुचल कर गुजर गया और महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक लेकर गुठनी की तरफ भागने लगा, लेकिन शोर शराबा सुनकर आगे खड़े लोगों ने ट्रक घेर लिया और चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024