Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुर्व्यवहार व वीडियो बनाने मामले में दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 अप्रैल की रात एक युवती के साथ घंटों दुष्कर्म कर वीडियो बनाने मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि बालबंगरा निवासी मनोज भगत ने पुलिस की लगातार दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। विदित हो कि 27 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे खेत में शौच करने गई युवती के साथ उसी गांव के छह मनचले युवकों ने उसे जबरन खेत से उठा लिया चीनी मिल की ओर लेकर चले गए, करीब चार घटों तक इस मनचलों ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जबरन वीडियो भी बनाया था। आखिरकार परिजन 12 बजे रात में टार्च लेकर खेत की ओर गए। इसके बाद चीनी मिल के तरफ गए तो मनचलों ने देखते ही फरार हो गए। घटना जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। वहीं परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाने में की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026