परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चौधरी पट्टी स्थित नहर के समीप बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक युवक की बाइक लूट लिया। पीड़ित युवक उसरी गांव निवासी बबन मिश्रा का पुत्र अभय मिश्रा है। जो भरतपूरा पेट्रोल पंप से डीजल लाने जा रहा था। युवक ने बताया कि बाइक पर सवार तीनों अपराधी सकरा बाजार से पीछा कर रहे थे। अपराधियों ने चौधरी पट्टी नहर के समीप हथियार का भय दिखाकर बाइक लूट लिया। इस संबंध में इस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…