Maharajganj News

चाकूबाजी की घटना में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- महाराजगंज शहर के मुख्य पथ स्थित शहीद स्मारक के सामने बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए चाकूबाजी की घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे, जिसमें एक गौरव कुमार दिनकर का इलाज पीएमसीएच में हो रहा है। वहीं विकास कुमार ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। एक पक्ष के विकास कुमार ठाकुर ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं बुधवार की सुबह सुमन चौक पर मछली खरीदने गया था तभी गौरव कुमार दिनकर उर्फ करैजी आया तथा मेरे मछली काटने से मना करा दिया। उसके बाद तू-तू मैं-मैं करने लगा। जब हमने विरोध किया था चाकू निकाल कर मेरे ऊपर हमला कर दिया जिससे मैं जख्मी हो गया। उसके बाद उनके दो भाई, तीन भतीजा ने तलवार, लाठी डंडा से प्रहार कर मुझे घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल गौरव कुमार दिनकर के भतीजा शशांक शेखर दिनकर ने आवेदन में कहा है कि वह बुधवार को अपनी दुकान पर बैठा था तभी चार बाइक पर सवार पसनौली निवासी विकास कुमार ठाकुर 10 लोगों के साथ दुकान पर पहुंचकर गाली देते हुए 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। मेरे विरोध करने पर सभी आगबबूला होकर दुकान की ब्रिकी का एक लाख 50 हजार रूपये लूट लिए। जब मेरे चाचा गौरव कुमार दिनकर वहां पहुंचकर उनका विरोध किए तो उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026