Gopalganj News in Hindi

बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर को चाकू मारकर किया घायल

सीमावर्ती गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में घटी घटना

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के उत्तर दिशा में अवस्थित गोपालगंज जिले के मांझा थानाक्षेत्र के धर्मपरसा बाजार समीप शनिवार की देर रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने जियो प्वाइंट के मैनेजरों से लूट की कोशिश की, जब अपराधियों को इसमें सफलता नहीं मिली तो उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत शरीर से अधिक खून गिर जाने के कारण गंभीर बनी हुई है। घटना के जान बचाकर भाग रहे दोनों व्यक्ति बड़हरिया थाना के समीप आकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद थानाध्यक्ष ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां स्थिति नाजुक देख एक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान पचरुखी थाना के चांदपुर गम्हरिया गांव निवासी अनुज कुमार सिंह और दूसरा सराय मोड़ बेबी लाइट समीप निवासी राजन कुमार बताया जाता है। घायलों में अनुज की स्थिति नाजुक है। इधर मामले में पुलिस ने देर रात तक अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन कुछ खास सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित जियो आफिस में ये दोनों कार्यरत हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर सिवान से मोतिहारी जिले के चकिया कार्यालय में गए हुए थे। लौटने के क्रम में गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार के समीप अपराधियों ने इन्हें ओवर टेक कर लूट का प्रयास किया। जब वे असफल रहे तो चाकू मार कर दोनों को घायल कर दिया। इसी क्रम में सामने से आ रही एक गाड़ी की लाइट देख अपराधी फरार हो गए। इसके बाद दोनों घायल अपनी जान बचा कर घायलावस्था में सिवान की तरफ भागे। तभी बॉर्डर पर तैनात थाने के सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार महतो ने फोन पर सूचना दी कि दो व्यक्ति खून से लथपथ होकर बड़हरिया की तरफ तेज गति से जा रहे हैं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जैसे ही गेट पर पहुंचा तो थोड़ी देर में बाइक सवार मेरे ही समक्ष लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का उपचार किया गया। उपचार के बाद चाकूबाजी में आंशिक रूप से घायल जियो मैनेजर को घटनास्थल पर ले गया, लेकिन घटनास्थल पर मेरे क्षेत्र के बाहर था। फिर भी घायलों की निशानदेही पर सीमावर्ती इलाके में अपराधियों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल सीमावर्ती जिला गोपालगंज में पड़ता है। इसलिए दोनों घायलों द्वारा मुझे कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024