गुठनी

गुठनी में बिजली बनी “बिन-जली”

कभी बरसात के चलते शार्ट सर्किट तो कभी फ्यूज उड़ाने का रहता है बहाना

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले केगुठनी मेजहा एक तरफ गर्मी और दूसरे तरफ मच्छरों के आतंक से लोग त्राहि माम् कर रहे हैं। वहीं बिजली की आँख मिचौली जारी है। इन दिनों गुठनी में बिजली “बिन-जली” बनकर रह गई है।मालूम हो कि कुछ हीं दिन पहले सरकार के निर्देशानुसार विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों ने जिले में एक बैठक कर अधिकारियों और उपभोक्ताओं के लिए एक गाईड लाईन जारी किया था। जिसके अनुसार जिले के सभीं क्षेत्रों में संबंधित जेई और कर्मीयों का मोबाईल नम्बर जारी कर कहा गया था कि बिजली सम्बन्धी किसी भी प्रकार समस्या आने पर उपरोक्त नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचना देने पर जिम्मेदार कर्मी तुरंत समस्या का निराकरण करेंगें।साथ हीं अगर वे आपकी कॉल रिसीव नही करते या जान बूझकर इग्नोर करते हैं तो उनपर सक्षम पदाधिकारी द्वारा अबिलम्ब कार्रवाई होगी। इसके वावजूद इसके समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। केल्हरुआ गांव निवासी उपभोक्ता अभय सिंह ने बताया कि मैं विभाग द्वारा जारी नम्बर पर दो दिनों से कॉल कर कर के थक गया हूँ लेकिन मेरा फोन कट कर दिया जा रहा है। इधर बिंजली की आँख मिचौनी जारी है। दो दिनों तक तो कभी कभी पाँच या सात मिनट के लिए बिंजली दर्शन दे जाया करती थी लेकिन अब तो पूर्ण रूपेण बिंजली का दर्शन भी दुर्लभ हो गया। केल्हरुआ गांव निवासी कुँवर जी विश्वकर्मा, सतेंद्र सिंह, सेलौर गांव निवासी नीतीश कुशवाहा, नागेंद्र यादव, बिहारी गांव निवासी राजीव कुमार, नागेंद्र शर्मा, बलुआ गांव निवासी संतोष यादव, अरबिंद शर्मा, बसुहारी गांव निवासी मुन्ना सिंह, भीखम जी, सोहागरा गांव निवासी अभिषेक सिंह, रंजीत मदेशिया, डरैला गांव निवासी ग्रीष मिश्रा, रणजीत कुशवाहा, अमर भारती, बरपालिया गांव निवासी चंदन यादव आदि उपभोक्ताओं ने बताया की विभाग द्वारा जारी नम्बरों पर पहले तो काल पीकअप नही होती और बड़ी मशक्कत के बाद अगर काल रिसीव भी होती तो कभी वर्षा के कारण शार्ट सर्किट तो कभी जिले से पॉवर का अभाव का बहाना सुनते सुनते कान पक गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले तो विभाग उपभोक्ताओं के समय से बिल जमा नही करने और मीटर नहीं लगवाने के आरोप मढ़ता रहता था। लेकिन अब तो सभी लोग अपना बिल अपडेट्स किये रहते है। फिर विभाग हमें किस गलती की सजा दे रहा है। इस संबंध में गुठनी फीडर के जेई “योगेश कुमार” ने बताया कि बरसात के मौसम की वजह शॉर्ट सर्किट से बिजली ट्रिप हो जा रही। इसके साथ टेक्निकल प्रॉब्लम भी हो रहा है। जिसकी वजह उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में दिक्कतें आ रही है। बहुत जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026