परवेज अख्तर/सीवान :
महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग गांव में सात मार्च की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक गर्भवती नवविवाहिता महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के भीखन ठाकुर की पुत्री रेखा देवी है। रेखा की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में स्वजनों ने बताया कि एक साल पहले महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग गांव में बुलेट ठाकुर से रेखा देवी की हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद महिला पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा। दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर महिला को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी रेखा ने अपने मायके में स्वजनों को भी दी थी। मृत रेखा कुछ महीने की गर्भवती भी बताई जा रही थी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार रेखा का पति एक सप्ताह पूर्व ही विदेश में कार्य करने गया है। इधर पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर घटना की जांच में जुटी है। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…