परवेज अख्तर/सिवान : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आंध्रप्रदेश के तिरुपति में एक से तीन दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने दरौली प्रखंड के नेतवार गांव के श्रीकांत पांडेय की सबसे छोटी पुत्री दिपींती पांडेय बुधवार को पटना से अपने अन्य टीम के साथियों के साथ तिरुपति के लिए रवाना हो गई। वह वहां गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दिपींती रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा में प्रतिदिन अभ्यास करती थी। कोच संजय पाठक ने बताया कि दिपींती खेल के क्षेत्र में काफी मेधावी है तथा भविष्य में काफी संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि खेल के प्रति इसका ऐसा जुनून है कि प्रतिदिन अपने घर नेतवार गांव से 15 किलोमीटर साइकिल चला कर लक्ष्मीपुर आती-जाती है। कड़े अभ्यास का ही नतीजा है कि उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिपींती के चयनित होने पर अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी, काशीनाथ मिश्रा, सुनील कुमार दुबे, संतोष कुमार सिंह, विकास दीक्षित सहित कई अन्य लोगों ने उसे शुभकामनाएं और बधाई दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…