Categories: पटना

एकतरफा प्यार में पागल आशिक की खौफनाक करतूत, लड़की के शरीर पर ब्लेड से लिखा ‘आई हेट यू’

पटना: एक तरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत से हर कोई परेशान है। सिरफिरे आशिक ने युवती के शरीर पर ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया और ‘आई हेट यू’ लिख दिया। मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स के सी ब्लॉक का है। जहां बेहोशी की हालात में एक युवती के मिलने से हड़कम्प मच गया। युवती की पहचान गया जिले के निवासी के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि युवती गया जिले के गुरु शरणम कोचिंग की टीचर है। गुरुवार शाम 5 बजे युवती गया के डालमिया बाजार में सामान लेने गई थी। उसी दौरान किसी ने उसके चेहरे पर स्प्रे मारकर उसे बेसुध कर दिया और अपहरण कर लिया। युवती के हाथ पर ब्लेड से कुरेदकर हाथ पर कई जख्म और पैर पर आई हेट यू लिख दिया।

युवती की मां के अनुसार कोचिंग संस्थान में काम करने वाले आनंद यादव नामक एक चपरासी ने इस घटना को अंजाम दिया है। आनंद ने कुछ दिन पहले युवती की मां के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी थी कि तुम्हारी बेटी को कहीं का नहीं छोडूंगा। मां ने आनंद पर घटना को अंजाम देने का कथित आरोप लगाया है। उन्होंने गया के कोतवाली थाना में युवती के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं पटना में युवती के मिलने और उसके शरीर पर कई जख्म मिलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित युवती को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026