गोपालगंज: बंधक भाई को छुड़ाने पहुंचे बड़े भाई पर दबंगों ने धारदार हथियार से बोला हमला

गोपालगंज: गोपालगंज में मोबाइल छीनने के दौरान एक युवक को दबंगों ने बंधक बनाया और रातभर बेरहमी से उसकी पिटाई की। जब अपने छोटे भाई को छुड़ाने के लिए बड़ा भाई पहुंचा तो आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।

यह घटना बैकुंठपुर के नया टोला पिपरा गांव की है। मृतक की पहचान संजीव कुमार यादव के तौर पर हुई है और वह बैकुंठपुर के नया टोला पिपरा गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात को उनके गांव में बारात आई हुई थी। बारात में शामिल होने के बाद प्रिंस यादव घर लौट रहा था।

इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। इसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ जिसमें दबंगों ने प्रिंस को अगवा कर लिया और रात भर बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो शनिवार को अपने भाई को बचाने के लिए संजीव आरोपियों के घर पहुंचा।

आरोपियों ने संजीव पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में बुरी तरह से घायल संजीव को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर थाने में तैनात एसआई ने कहा कि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026