परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी बिचला टोला में शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने भाजपा नेता गब्बर यादव के भाई को पिस्टल की बट से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल द्वारा शोर मचाने पर सभी अपराधी भाग निकले। घायल को ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में घायल हरिहर यादव ने बताया कि रात्रि नौ बजे वहां अपने खेत की सिंचाई कर घर आ रहे थे। तभी तालाब समीप दो बाइक पर सवार तीन अपराधी आये व पूछे की भाजपा नेता गब्बर यादव के तुम भाई हो, जब मैंने कुछ नहीं बोला तो पास में रखे पिस्टल के बट से मारने लगे। चोट लगने से मैं वहीं गिर गया इसके जब शोर मचाया तो बाद बाइक सवार तीनों अपराधी वहां से भाग निकले। शोर सुनने के बाद गांव के लोगों ने मुझे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना में आवेदन दे दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…