परवेज अख्तर/सिवान : जिला परिषद के एक कनीय अभियंता अरुण कुमार सिंह की मौत शनिवार की सुबह पटना के पारस अस्पताल में हार्ट अटैक से हो गई। वे सारण जिले के एकमा प्रखंड के भुइली गांव के निवासी थे। पिछले दिनों मनरेगा की योजना में गड़बड़ी मामले में उनपर जांच चल रही थी। हाल ही में पंचायती जिला परिषद के सहायक अभियंता समेत तीन कनीय अभियंताओं पर मनरेगा में गड़बड़ी मामले में पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव ओमप्रकाश यादव ने निलंबन की कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र जारी किया था। इसमें जिला अभियंता के साथ-साथ सहायक अभियंता अरूण कुमार, जमिल अहमद, सुरेश चौधरी पर कार्रवाई का आदेश शामिल था। मामला करीब दस वर्ष पहले का है। इसकी जांच फिलहाल विभाग में चल ही रही थी कि उन्होंने बीच में दम तोड़ दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…