गोपालगंज में सड़क हादसे में समस्तीपुर के युवक की मौत

गोपालगंज: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात हुई। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे युवक गम्भीर रूप से जख़्मी हो गया। जख़्मी हालत पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी शंभूकांत चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार था।

जो एक व्यवसायी बिजनेस के सिलसिले में गोपालगंज आया हुआ था। इसी बीच देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत होने के स्थानीय पुलिस युवक के पोस्टमार्टम की कार्यवाई में जुट गई है। मृतक पेशे से एक व्यवसायी था। मृतक के 6 माह का एक पुत्र है जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026