परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवा पंचायत के घोबवलिया बाजार पर शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया परमात्मा प्रसाद, पौधा सरंक्षण पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, कृषि समन्वयक विकास कुमार सिंह ने किया। कृषि विभाग से आए वक्ताओं ने बताया कि किसानों को खेतीबारी से संबंधित किसी जानकारी के लिए प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसलिए पंचायत स्तर पर दो गांव में किसान चौपाल लगाया जा रहा है। यह खेती के हर मौसम रबी, खरीफ पहले आयोजित की जाएगी। साथ ही पंचायत के किसान भवन पर कृषि विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे जिससे किसानों की किसी समस्या का समाधान उनके गांव में हो सकेगा। इससे पहले चौपाल शुरू होते ही किसानों ने खेतीबारी से संबंधित कई समस्याएं गिनाई। किसान भगवान प्रसाद, रंजीत प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद, मुनिलाल राम, भूखल प्रसाद, शिव बहाल प्रसाद, शंकर प्रसाद ने बताया कि नीलगाय के आतंक ने खेतीबारी को काफी प्रभावित किया है। नीलगाय के चलते किसान अरहर, मसूर, मटर एवं सब्जी की खेती करना छोड़ दिए हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, अशोक उपाध्याय, राघव कुमार, अभिषेक प्रियदर्शी आदि उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…