गोपालगंज में ब्लास्ट से सनसनी, एक की मौत

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बुधवार को बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबर के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित एक मकान के अंदर पटाखे का निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान बुधवार को पटाखे में आग लग गई। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में झुलसे पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी पुत्र का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बथुआ बाजार निवासी हलिम मियां अपने घर के अंदर पटाखा बम बनाने का निर्माण कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक पटाखे में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से हलिम मियां की मौके पर मौत हो गई। उनके पुत्र अख्तर आलम गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने झुलसे अख्तर आलम की हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

अवैध रूप से हो रहा था पटाखे का निर्माण

हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से घर के अंदर पटाखे का निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान पटाखे में लगी भीषण आग के दौरान एक की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को भागलपुर के काजवलीचक स्थित एक मकान में विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर एसआइटी की टीम जांच में जुटी हुआ है। भागलपुर में हुए धमाके के पीछे मुहम्मद आजात का नाम सामने आने के बाद उसने सोमवार को बड़े ही नाटकीय ढंग से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरके रैना की कोर्ट में सरेंड कर दिया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024