छपरा: एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने विधान सभा के सत्र में मामला उठाया कि एकमा अलख नारायण सिंह माध्यमिक विद्यालय को वर्ष 2016 में इन्टर स्तरीय 10+2 का दर्जा दिया गया. भवन बनकर तैयार है, लेकिन पढ़ाई शुरू नहीं किया गया है. जिसके चलते छात्राओं को इन्टर स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने में परेशान होती है. विधायक श्रीकांत यादव ने मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग से विधान सभा के सत्र में पूछा कि अलख नारायण सिंह माध्यमिक विद्यालय में इन्टर स्तरीय पढाई कब शुरू किया जायेगा.
विधायक श्रीकांत यादव के प्रश्न के जबाब में मंत्री शिक्षा विभाग माध्यमिक ने सदन में बताया कि सत्र 2022- 2024 में अलख नारायण सिंह माध्यमिक विद्यालय में इन्टर स्तरीय पढाई शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कोड़ 41209 आवंटित कर दिया गया है. बिहार विधान सभा के सत्र में शिक्षा विभाग का मामला उठाये जाने पर एकमा विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्रीकांत यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…