परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में गुरुवार की अल सुबह भूमि विवाद में भाई-भाई में मारपीट हो गया। इसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। एक पक्ष के भोला यादव ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह एवं लालबाबू यादव व्यवसाय के लिए गन्ने की छिलाई कर रहे थे, उसी समय उसके भाई श्याम सुंदर यादव उर्फ चिन्नी यादव अपनी पत्नी गीता देवी, पुत्र आकाश यादव तथा मधु देवी के साथ फारसा, गड़ासा हमला कर दिए और पॉकेट से पांच हजार रुपये निकाल लिए। इस घटना में भोला यादव, लालबाबू यादव सहित शारदा देवी, रूखी कुमारी, गुड़िया कुमारी, मन्नू यादव, संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंच मामले को शांत कराए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…