गोपालगंज: पेड़ से लटका मिला नाबालिग किशोरी का शव, सुसाइड या हत्या

गोपालगंज: जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनी खबर सामने आई है जहां एक 16 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ पर लटका पुलिस ने बरामद किया है। वही शव मिलने के सूचना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई, और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर मठिया गांव की है. मृतका की नानी चम्पा देवी के मुताबिक बताया जाता है की वह अपने घर से शनिवार को बाजार के लिए गई थी, बाजार से फल खरीदने के बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी, घर के सभी लोगों के द्वारा खोजबीन किया गया लेकिन उसका कहीं भी देर रात तक पता नहीं चला. आज रविवार की सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से एक युवती का शव लटका हुआ है.

शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसकी पहचान पिंकी कुमारी के रूप में की, जानकारी के मुताबिक नाबालिग किशोरी जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव की रहने वाली है जो अपने मामा के घर गोपालगंज के सहदुल्लाहपुर मठिया मे रहती थी, रिश्तेदारों के मुताबिक इसके पिता अपनी मां से झगड़ा कर घर छोड़ कर चले गए, जिनकी तलाश करने के लिए मृत किशोरी की मां ने भी घर छोड़ अपनी पति की तलाश में नेपाल चली गई,घर में अकेली रहने के कारण किशोरी अपने मामा के घर आ गई,और यहां पर रह कर यह खाना बनाने का काम करती थी.

वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है, वहीं इस मामले में नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है, वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का लगता है बरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026