गोपालगंज: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

दूसरे दिन तीन सत्र का हुआ संचालन

गोपालगंज: जिले के कटेया प्रखंड के धरहरा मेला में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला पार्षद प्रतिनिधि योगेंद्र तिवारी ने किया। वहीं शिविर में कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से किया गया। प्रथम सत्र में वर्ग शिक्षक व पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा ने व्यक्तित्व विकास, दूसरे सत्र में वर्ग शिक्षक चंद्रमोहन राय ने पंचायती राज एवं तीसरे सत्र के वर्ग शिक्षक प्रकाश लाल श्रीवास्तव ने इंटरनेट मीडिया की भूमिका के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

प्रशिक्षण शुरू होने से ठीक पहले दिप प्रज्वलित करने के बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय और अटल विहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई और आम जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण राष्ट्रगान जन मन गण के साथ संपन्न हुआ।मौके पर कटेया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णरंजन स्वरूप पाठक, मंडल महामंत्री राजेश सिंह, चंद्रशेखर दुबे, राजू गिरी, सचिन तिवारी, अवनीश सिंह, जयराम गुप्ता, धनेश्वर मिश्र, टीकाराम गोंड़, अतीश द्विवेदी, उदयभान पांडेय के साथ ही शक्ति केंद्र के प्रमुख, सह प्रमुख, प्रकोष्ठ संयोजक,मंडल सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024