Barharia Siwan News

बड़हरिया में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

पीड़ित ने आरोपियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ व पेटी तोड़कर रुपये निकालने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान :- जामो बाजार बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पूर्व के दुश्मनी को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता-पुत्र घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र जामो में किया गया.डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बिन्दा प्रसाद को बेहतर इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. इस संबंध में गंभीर रूप से जख्मी बिन्दा प्रसाद के पुत्र घायल प्रहलाद कुमार ने जामो थाना में आवेदन देकर अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगाया है.

पीड़ित ने अपने आवेदन में जामो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के राधेश्याम शर्मा, राज कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, बबलू शर्मा सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए कहा है कि सभी अभियुक्त साजिश के तहत नजायज मजमा बनाकर उनके घर पर आ गालियां बकते देते हुये आये व उनके पिता बिन्दा प्रसाद पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि वे अपने पिता को बचाने गया तो अभियुक्तों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया.

पीड़ित ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व पेटी तोड़कर उसमें रखा पांच हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है. इस संबंध में जामो थानाध्यक्ष सूरज प्राप्त ने बताया कि आवेदन पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026