मैरवा

भाई ने भाई व पट्टीदार ने मां-बेटे को पीटा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। बताते हैं कि परसिया गांव में मां बेटे की पिटाई उनके पट्टीदार ने कर दी। विवाद घर के सामने लगे कूड़े के ढेर की सफाई को लेकर हुआ। घायल अभिमन्यु कुमार और उसकी मां सुमित्रा देवी ने कहा कि घर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इसकी सफाई जब मां-बेटे ने की तो उनके पट्टीदार के लोगों ने विरोध किया और कहा कि इससे क्या मतलब है। बात बढ़ी तो उन्होंने पिटाई कर महिला के हाथ तोड़ दिया। उधर सिसवा बुजुर्ग में एक युवक ने अपने भाई को मार कर सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक लक्ष्मण सिंह है। उसने बताया कि उसका उसके भाई से घर तथा जमी बंटवारे को लेकर विवाद था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026