परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के स्थानीय नौतन थाना क्षेत्र के तीलमापुर गाव में शराब की नशे में धुत्त भाई ने भाई, बहन और मां को पीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है । इस सम्बन्ध में तीलमापुर गांव निवासी योगेन्द्र साह ने अपने सगे भाई के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है । उसने कहा कि मेरा सगा भाई नागेन्द्र साह आए दिन शराब पीकर बिना वजह हमारे साथ तथा मां – बहन के साथ नशे की हालत में गाली गलोज करता है और माना करने पर मारपीट कर घायल कर देता है । आज बुधवार को सुबह नशे की हालत में पहुच कर गाली करने लगा । जब मना किया गया तो मुझे और मां लिलावती देवी तथा बहन बुधा देवी को भी मार पीट कर घायल कर दिया । घायल योगेन्द्र साह ने बताया कि थाने में लिखित आवेदन दिया है । पुलिस ने कार्रवाई करने की आश्वासन दिया है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…